Bihar Monsoon Update: इंतजार हुआ खत्म, बिहार में इस दिन से शुरू होगा बारिश का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Monsoon Update: मौसम विभाग ने बताया है कि हर साल बिहार में मानसून 13 से 15 जून के बीच दस्तक देता है. लेकिन इस बार लोगों को मानसून के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. हालांकि 16 जून के बाद से मौसम में बदलाव होगा और लोगों को राहत मिलेगी.
Bihar Monsoon Update: बिहार में इन दिनों प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है. सुबह के 10 बजने के बाद से ही पारा कई शहरों में 38 डिग्री के पार चला जा रहा है. जिसने आम जनजीवन को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है. लोग किसी बेहद जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. पिछले चार दिनों से सुबह 8 बजे के बाद से ही धूप की तपीश तेज हो जाती है. दोपहर होते-होते सड़कें वीरान हो जाती हैं, और बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है. अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मानसून को लेकर अहम जानकारी दी है. मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि बिहार में बारिश का दौर कब से शुरू होगा.
आपके शहर में
इस दिन बिहार में दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग ने बताया है कि हर साल बिहार में मानसून 13 से 15 जून के बीच दस्तक देता है. लेकिन इस बार लोगों को मानसून के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. क्योंकि मानसून अब तक पश्चिम बंगाल के आसपास ही अटका हुआ है. 29 मई से इसके बढ़ने की रफ्तार धीमी है, जिससे इस बार एक हफ्ते की देरी मानी जा रही है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अगले 48 घंटे तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 16 जून के बाद से राहत मिल सकती है. तापमान 38-40 डिग्री से घटकर 34-36 डिग्री तक आ सकता है. इसके साथ ही गरज-चमक और बारिश की संभावना भी बनी हुई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
14 और 15 जून को येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मानसून के इंतजार के बीच मौसम विभाग ने 14 और 15 जून को बिहार के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वज्रपात, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि इस दौरान सावधानी बरतें और घरों में ही रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए