ePaper

VIP की 'संकल्प यात्रा' पहुंची समस्तीपुर, मुकेश सहनी बोले- अपने सम्मान के लिए संकल्प के साथ करना होगा संघर्ष

Updated at : 01 Aug 2023 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
VIP की 'संकल्प यात्रा' पहुंची समस्तीपुर, मुकेश सहनी बोले- अपने सम्मान के लिए संकल्प के साथ करना होगा संघर्ष

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी निषादों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प यात्रा पर निकले हैं. इसी क्रम में वो मंगलवार को समस्तीपुर जिला पहुंचे जहां उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को गंगाजल देकर निषादों को आरक्षण दिलाने के लिए संकल्प करवाया.

विज्ञापन
undefined

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले हैं. इस यात्रा के दौरान वे मंगलवार को समस्तीपुर जिला पहुंचे. यहां उनकी यात्रा ताजपुर के मोडेस्टी स्कूल से शुरू हुई.

undefined

मंगलवार को यात्रा की शुरुआत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद ने पहले भी अपनी ताकत दिखाई है, अब ये आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प भी ले रहे हैं.

undefined

मुकेश सहनी ने अपनी इस यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को हाथ में गंगाजल देकर वीआईपी पार्टी को साथ देने और निषादों को आरक्षण दिलाने के लिए संकल्प करवाया. यहां से रवाना होने के बाद लोगों का हुजूम संकल्प यात्रा में उनके साथ आगे बढ़ा.

undefined

सहनी की यात्रा ताजपुर के बाद चंदौली, मोरवा, बरूना पुल, रायपुर, खेतापुर, जटाडीह चौक, शिवमन्दिर पांड होते हुए मछली बाजार, दलसिंहसराय पहुंची. इस दौरान कई स्थानों पर बड़ी संख्या में युवाओं ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर ‘ सन ऑफ मल्लाह ‘ के रूप में चर्चित मुकेश सहनी की अगवानी की.

undefined

यात्रा के दौरान सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी हम अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर पिछड़ों को आरक्षण नहीं मिलता तो कल्पना कीजिए आज वे कहां होते. उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान एक है, प्रधानमंत्री एक हैं लेकिन कई राज्यों में निषादों को आरक्षण है और बिहार, यूपी, झारखंड राज्य में नहीं है.

undefined

मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार, झारखंड और यूपी में 137 जिले हैं लेकिन एक भी कलक्टर निषाद जाति का नहीं होगा. उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि सम्मान और अधिकार के लिए संकल्प लेना होगा.

undefined

मुकेश सहनी ने यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए साफ लहजे में कहा कि पूर्वजों ने कठिनाइयों का सामना किया और आज अगर हम नहीं संघर्ष करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को भी संघर्ष करना पड़ेगा.

undefined

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि अगर आज हम लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं तो आने वाली पीढ़ी गुलाम बनकर रह जाएगी, इसलिए आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे.

undefined
undefined
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन