पटना में नहीं मुजफ्फरपुर में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मनाया अपना जन्मदिन, शुरू हुईं दिलचस्प अटकलें

मुकेश सहनी ने कहा कि वे लोगों की भलाई करने के लिए राजनीति में आए हैं. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि उनकी इच्छा लालू प्रसाद, मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार जैसा लीडर बनने की है, लोडर बनने की नहीं है.
विकासशील इंसान पार्टी (वीअईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपना 42वां जन्मदिन शनिवार को पटना में नहीं बल्कि मुजफ्फरपुर में मनाया. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे. सहनी ने 42 वें जन्मदिन पर 42 केक काटा और अपना बर्थडे मनाया. वीआईपी प्रमुख ने जन्मदिन के आयोजन के लिए लोगों को बधाई दी.
मुकेश सहनी के पटना से दूर मुजफ्फरपुर में जन्मदिन मनाने के बाद चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है. ऐसे कयास भी लगाए जाने लगे हैं कि सहनी मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ सकते हैं. सहनी के लगातार मुजफ्फरपुर के हो रहे दौरे के लेकर कहा जा रहे है कि वे लोकसभा चुनाव मुजफ्फरपुर से लड़ सकते हैं. इन चर्चाओं के बीच हालांकि सहनी ने कहा कि राजनीतिक पार्टी है तो चुनाव तो लडूंगा ही लेकिन उनका मंजिल चुनाव लड़ना और सांसद, विधायक बनना नहीं है.
मुकेश सहनी ने कहा कि वे लोगों की भलाई करने के लिए राजनीति में आए हैं. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि उनकी इच्छा लालू प्रसाद, मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार जैसा लीडर बनने की है, लोडर बनने की नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारा एजेंडा चुनाव लड़ना और टिकट पाना नहीं है. हमारी प्राथमिकता निषादों को आरक्षण दिलवाना है, और इसके लिए अभी भी संघर्ष जारी है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले निषादों ने हमें नेता और अपना भाई माना और आज सभी वर्ग और जाति के लोग नेता मान रहे हैं.
वीआईपी प्रमुख ने कहा कि सत्ता में पहुंचकर ही लोगों की भलाई की जा सकती है. उन्होंने इशारों ही इशारों में चिराग पासवान और तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि एक हीरो बनने गए थे और असफल होकर आए जबकि दूसरे खिलाड़ी बनने गए और असफल हो कर आए. मैं मुंबई मजदूर बनने गया और आपके प्यार से हीरो बनकर लौटा.
सहनी ने कहा कि आज वीआईपी से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और यही इस पार्टी की सफलता है. उन्होंने लोगों को जन्मदिन के मौके पर बधाई देने के लिए आभार जताते हुए अपील करते हुए कहा कि वे ईश्वर से लंबी आयु के लिए दुआ तो कर ही लिए, लेकिन दुआ करें कि हम जिस संघर्ष के रास्ते पर चल रहे हैं उससे भटके नहीं और संघर्ष के लिए ऊर्जावान रहें.
Also Read: Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलते ही बदले मुकेश सहनी के बोल, कहा- अपराध रोकने के लिए यूपी पुलिस से सीखे बिहार पुलिस
जन्मदिन के मौके पर सहनी को चांदी का मुकुट पहनाया गया. इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने उन्हें फूलन देवी की तस्वीर भेंट की और जन्मदिन की शुभकामना दी. इस जन्मदिन समारोह में दिल्ली कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी बी के सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिन्द, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, राजीव मिश्रा, निलाभ कुमार, चंदन सहनी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




