आनंद विहार टर्मिनल से डाउन विक्रमशिला व गरीब रथ आज रहेगी रद्द, अब इन दिनों को नहीं चलेगी दोनों ट्रेनें

Bhagalpur junction: आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर को आने वाली विक्रमशिला और गरीब रथ एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी. बता कोहरे के चलते रेलवे ने इस ट्रेन को रद्द किया है. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर
भागलपुर: आनंद विहार टर्मिनल में विक्रमशिला एवं गरीब रथ बुधवार को रद्द रहेगी. उक्त दोनों ट्रेनों को कोहरे की संभावना बता कर पूर्व में ही रद्द घोषित की गयी थी. ट्रेन के रद्द होने की जानकारी रेलवे द्वारा लोगों को एसएमएस से दी गयी है.
सूचना मिलने पर लोगों को आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए अपनी यात्रा कैंसिल कराना पड़ा है. इधर, भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस मंगलवार को भागलपुर में रद्द रही. इसके अलावा भागलपुर होकर जाने वाली गया-कामख्या सप्ताहिक एक्सप्रेस एवं मालदा टाउन-न्यू देहली एक्सप्रेस (14003) ट्रेन मंगलवार को रद्द रही. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
गरीब रथ दोनों दिशाओं में सप्ताह में एक-एक दिन एवं विक्रमशिला एक्सप्रेस दो-दो दिन नहीं चलेगी. आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली गरीब रथ हर बुधवार व भागलपुर से हर गुरुवार को रद्द रहेगी. विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर में हर मंगलवार व गुरुवार एवं आनंद विहार टर्मिनल में हर बुधवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










