प्रेमिका से मिलने आये युवक की पीट-पीटकर हत्या
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 May 2020 3:32 AM
बिदुपुर के माइल गांव में गुरुवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की युवती के घरवालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक 18 वर्षीय राजीव कुमार माइल गांव के सुनील कुमार झा का पुत्र था.
बिदुपुर (वैशाली) : बिदुपुर के माइल गांव में गुरुवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की युवती के घरवालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक 18 वर्षीय राजीव कुमार माइल गांव के सुनील कुमार झा का पुत्र था. घटना की सूचना पर पहुंची बिदुपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार राजीव का पड़ोस की ही एक लड़की से पिछले छह माह से प्रेम चल रहा था. दोनों के परिजनों को पता चला, तो दोनों पर अलग होने के दबाव बनाने लगे. लेकिन, दोनों छिप-छिप कर मिलते रहे.
गुरुवार की देर रात युवक युवती से मिलने पहुंचा था, लेकिन लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इससे उसकी मौत इलाज के दौरान बिदुपुर पीएचसी में हो गयी. इस संबंध में बिदुपुर के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की के पिता को हिरासत में लिया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर, पुलिस कस्टडी में लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस का राजीव कुमार चोरी करने की नियत से घर में घुसा था.
उसे चोरी करते हुए 20 हजार रुपये के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था. इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है. व्हाट्सएप से परिजनों को मिली थी सूचना बिदुपुर पीएचसी में मृतक के भाई रोशन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके व्हाट्सएप पर पड़ोस की एक लड़की ने मैसेज किया कि तुम्हारे भाई राजीव कुमार को उसके घर वालो ने पीट-पीटकर मार डाला है और उसे फिलहाल घर में ही बांध कर रखे हुए है. इस पर राजीव की खोजबीन शुरू की गयी, तो वह बिस्तर पर नहीं था. उसने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची, पर उसे सुरक्षित नहीं निकाल पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










