जातिगत आरक्षण में सुधार की जरूरत:सिंह

Updated at : 20 Mar 2017 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
जातिगत आरक्षण में सुधार की जरूरत:सिंह

लालगंज नगर : प्रखंड के कर्ताहां में आम आदमी प्रखंड कमेटी की बैठक जातिगत आरक्षण में सुधार एवं उस पर विचार विमर्श करने को लेकर हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा संयोजक मिथलेश कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जिले […]

विज्ञापन

लालगंज नगर : प्रखंड के कर्ताहां में आम आदमी प्रखंड कमेटी की बैठक जातिगत आरक्षण में सुधार एवं उस पर विचार विमर्श करने को लेकर हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा संयोजक मिथलेश कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जिले में चलायी जा रही योजनाओं का सर्वेक्षण कर रही है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बहुत सारी योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग के लोगों को नहीं मिल पा रहा है.

लोकसभा संयोजक सिंह ने आरक्षण के नियम को बदलने की मांग करते हुए कहा कि आरक्षण जातिगत नहीं बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए होना चाहिए. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि दलित वर्ग में ऐसे भी परिवार है, जिनके परिवार के सभी सदस्य सरकारी सेवा में होने के बावजूद आरक्षण का लाभ ले रहे है. वहीं अन्य वर्ग के लोग आर्थिक कमजोरी के कारण बदहाली की जिंदगी जीने को विवश हैं.

लोकसभा संयोजक ने जीतन राम मांझी, रामविलास पासवान, चिराग पासवान आदि जैसे लोगों को आरक्षण के लाभ से दूर कर आरक्षण का लाभ ऐसे लोगो को देने की मांग की, जो वास्तव में इसके हकदार है. जिससे की समाज के हर तबके का विकास हो सकें. मिथलेश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास के द्वारा लिखित रूप से आवेदन देकर केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की है कि आरक्षण प्रणाली में सुधार कर जातिगत आरक्षण में बदलाव करते हुए आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ देने की बात कही है. साथ ही आगामी 21 मार्च मंगलवार को आरक्षण के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की भी जानकारी उपस्थित लोगो को दी. बैठक में पार्टी के अनिल ठाकुर, उदय साह, मनीष कुमार इत्यादि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन