देसरी के अपराधी की गला घोंट कर हत्या

Updated at : 10 Mar 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
देसरी के अपराधी की गला घोंट कर हत्या

विभूतिपुर/हाजीपुर : अज्ञात अपराधियों ने कई थाने के वांछित कुख्यात मो मुश्ताक की गला घोंट कर हत्या कर दी है. इस घटना को एक ताड़ी की दुकान में अंजाम दिया गया. मृतक के साथ कुछ साल पहले खानपुर थानाध्यक्ष के साथ उठापटक उस समय हुई थी, जब वे गिरफ्तारी के लिए पकड़ने की कोशिश कर […]

विज्ञापन

विभूतिपुर/हाजीपुर : अज्ञात अपराधियों ने कई थाने के वांछित कुख्यात मो मुश्ताक की गला घोंट कर हत्या कर दी है. इस घटना को एक ताड़ी की दुकान में अंजाम दिया गया. मृतक के साथ कुछ साल पहले खानपुर थानाध्यक्ष के साथ उठापटक उस समय हुई थी, जब वे गिरफ्तारी के लिए पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, बाद में उसे थानाध्यक्ष ने पकड़ ही लिया था. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार,

देसरी कर्रख गांव के मो जलालउद्दीन के तीस वर्षीय पुत्र मो मुश्ताक की गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने गला घोंट कर हत्या कर दी. घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह गांव के ही एक ताड़ी की दुकान में बैठा था. बताया जाता है कि एक बाइक पर कुछ अपराधी आये और उस पकड़ लिया. अपराधियों ने उसकी वहीं पर गला दबा कर हत्या कर दी. इसके बाद वे बाइक से फरार हो गये. घटना करीब तीन बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बांध किनारे ताड़ी की दुकान से उसकी लाश बरामद की गयी है.

मृतक मो मुश्ताक के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. दो साल पहले खानपुर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने भी उसे गिरफ्तार किया था. बताया जाता है कि गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष एवं मृतक के बीच जम कर उठा-पटक हुई थी. थानाध्यक्ष पर भी फायरिंग किये जाने की बात कही जा रही है. थानाध्यक्ष ने अंतत : उसे पकड़ ही लिया था और उसे जेल भेज दिया था. इधर, इस घटना के बाद से पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं उसकी गला घोंट कर हत्या करनेवाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
कई थानों में दर्ज मामलों में था वांछित
देसरी गांव स्थित ताड़ी दुकान से लाश बरामद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन