ePaper

सांता ने दिया स्वच्छता का संदेश, रेल यात्रियों से की स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने की अपील

Updated at : 25 Dec 2016 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
सांता ने दिया स्वच्छता का संदेश, रेल यात्रियों से की स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा रखने की अपील

सोनपुर : बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर आज सांता क्लॉस ने बच्चों को उपहार के साथ साथ स्वच्छता का संदेश दे दिया. सोनपुर के भारत स्काउट एवं गाइड की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत स्वच्छ रेल पर जोर देते हुए सांता क्लॉस में यात्रियों से अपील की कि स्टेशन परिसर को […]

विज्ञापन

सोनपुर : बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर आज सांता क्लॉस ने बच्चों को उपहार के साथ साथ स्वच्छता का संदेश दे दिया. सोनपुर के भारत स्काउट एवं गाइड की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत स्वच्छ रेल पर जोर देते हुए सांता क्लॉस में यात्रियों से अपील की कि स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखें. स्वच्छता की जिम्मेदारी सबकी है और सब मिलकर ही स्वच्छ भारत को सुनिश्चित कर सकते हैं.

सांता क्लॉज ने कम उम्र के यात्रियों को उपहार में गेंद, पेंसिल चॉकलेट, केक और बिस्किट भी वितरित की है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुकेश कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, गोविंद कुमार, शताक्षी शैली, आराध्या शायरी, अनिल कुमार सिंह, आशीष कुमार, मनीष कुमार, नितिन कुमार, निखिल राजीव कुमार, सुबोध कुमार, तिरुपति सहित स्काउट एवं गाइड के साठ सदस्यों ने हिस्सा लिया.

सोनपुर स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम में वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, बलिया सियालदह एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस सहित एक दर्जन गाड़ियों के यात्रियों को स्वच्छता के संबंध में जागरुक किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन