स्वच्छता से गांवों को बनाना है सुंदर

Updated at : 14 Nov 2016 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता से गांवों को बनाना है सुंदर

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने स्वच्छता शिविर की शुरुआत की, कहा हाजीपुर : सोनपुर मेले में रविवार को रालोसपा ने अपने प्रधान शिविर सह स्वच्छता शिविर की शुरुआत की. उद्घाटन केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने किया. उन्होंने कहा के राष्ट्रपिता का सपना था कि आजादी से पहले स्वच्छता होनी चाहिए. गांव के लोगों को शौचालय […]

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने स्वच्छता शिविर की शुरुआत की, कहा

हाजीपुर : सोनपुर मेले में रविवार को रालोसपा ने अपने प्रधान शिविर सह स्वच्छता शिविर की शुरुआत की. उद्घाटन केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने किया. उन्होंने कहा के राष्ट्रपिता का सपना था कि आजादी से पहले स्वच्छता होनी चाहिए. गांव के लोगों को शौचालय का प्रयोग करना चाहिए. जिससे स्वच्छता से गांव सुंदर और खूब सूरत दिखे. श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री का नारा है कि हर घर में शौचालय बनायेंगे और इस अभियान में एक-एक आदमी को जोड़ेंगे.
इसमें हर लोगों की भागीदारी आवश्यक है. बड़ा हो या छोटा सभी को स्वच्छता अभियान में लग जाना चाहिए. लोगों को इससे संदेश मिल जायेगा कि हम यहां पर आये हैं जो स्वच्छता का संदेश है. उन्होंने कहा कि मेले को सफाई के लिए तीन जोनों में बांटा गया है. इसमें काली घाट, पुराना पुल घाट, नवलखा मंदिर घाट शामिल है.
इन स्थानों पर कार्यकर्ता तैनात किये गये हैं. इन स्थानों पर गंदगी नहीं फैलने देंगे. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, राष्ट्रीय महासचिव श्याम बिहारी सिंह, विधायक सुधांशु शेखर, सत्या नंद दांगी, हिमांशु पटेल, सीमा चौधरी, वैशाली के पार्टी जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह, दिनेश पासवान, शंभु सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन