अपनों की तलाश में भटक रहा एक बेजुबान युवक
Updated at : 12 Nov 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

चेहराकलां : बेजुबान बेसहारा की दुकानदारों ने मदद एक मिसाल कायम कर दी है. महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर अवस्थित कंचन चौक कटहारा पर कहीं से भटकते हुए एक बोलने में असमर्थ एक बेजुबान युवा पहुंच गया. घटना दीपावली के आसपास की है. दिन भर वह बेसहारा युवा एक ही जगह बैठा रहा. लोगों ने उसे […]
विज्ञापन
चेहराकलां : बेजुबान बेसहारा की दुकानदारों ने मदद एक मिसाल कायम कर दी है. महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर अवस्थित कंचन चौक कटहारा पर कहीं से भटकते हुए एक बोलने में असमर्थ एक बेजुबान युवा पहुंच गया. घटना दीपावली के आसपास की है. दिन भर वह बेसहारा युवा एक ही जगह बैठा रहा.
लोगों ने उसे नजरअंदाज कर दिया. सभी दुकानें बंद होने बाद भी चुपचाप बैठे एक अजनबी को देख स्थानीय बनारसी मिष्ठान्न भंडार के नगीना कुमार तथा दिलीप पान दुकान के संजय कुमार ने पूछताछ शुरू की. बेजुबान का जवाब नहीं मिलने पर बोलने की क्षमता नहीं होने की बात स्पष्ट हो गयी. दोनों दुकानदारों ने मिल कर उसके खाने-पीने व रहने की व्यवस्था की जिम्मेवारी उठा ली है. पर, नाम पता के अभाव में उसे परिजनों के यहां पहुंचाने में असमर्थ हैं. परिजनों की राह देखते हुए उस बेजुबान की झलक से लोग द्रवित हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




