सोनपुर मेले में आया डेढ़ लाख का जोड़ा

Updated at : 11 Nov 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
सोनपुर मेले में आया डेढ़ लाख का जोड़ा

हाजीपुर : मेले का उद्घाटन 12 नवंबर को होगा, जिसकी तैयारी हो रही है. सारण और वैशाली जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिये हैं. पुराने सड़क पुल के दोनों ओर पुलिस चौकी बना दी गयी है, जिससे आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा सके. मेले के आरंभ होने पर मात्र चार […]

विज्ञापन

हाजीपुर : मेले का उद्घाटन 12 नवंबर को होगा, जिसकी तैयारी हो रही है. सारण और वैशाली जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिये हैं. पुराने सड़क पुल के दोनों ओर पुलिस चौकी बना दी गयी है, जिससे आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा सके. मेले के आरंभ होने पर मात्र चार दिन चलने वाले बैल बाजार की तैयारी हो रही है,

जहां पर एक से बढ़ कर एक बैल के जोड़े आ गये हैं. चौड़ा सीना और लंबी टांग जो धरती का सीना चीर कर रख देने के लिए तैयार हैं. मेले में अब तक सबसे अधिक डेढ़ लाख रुपये के बैल के जोड़े आये हैं. इसके साथ ही एक लाख से लेकर पचास हजार तक के बैल सर्व सुलभ हैं, जिन्हें खरीदने के लिए किसानों की भीड़ लगी है. मशीनों की ताकत के आगे अब भी बैलों की ताकत कम होती नहीं दिख रही है. इसके खरीदार अभी भी हैं. बैलों को इसके मालिकों ने काफी सुंदर ढंग से सजाया है. उनके सींगों में तेल लगा कर उसमें चमक दी गयी है. दूर से ही लोगों को आकर्षित कर रहे हैं बैल.

मात्र चार दिन लगता है बैल बाजार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन