एक साथ पांच बाइकों की चोरी से दहशत

हाजीपुर : पुलिस द्वारा बाइक चोरों को पकड़ने के दावे के बीच बाइक चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पांच बाइकों की चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. तिसिऔता थाना क्षेत्र के महथी धर्मचंद गांव निवासी ब्रज मोहन सिंह के पुत्र राकेश […]
हाजीपुर : पुलिस द्वारा बाइक चोरों को पकड़ने के दावे के बीच बाइक चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पांच बाइकों की चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. तिसिऔता थाना क्षेत्र के महथी धर्मचंद गांव निवासी ब्रज मोहन सिंह के पुत्र राकेश कुमार की बाइक की चोरी शहर के शिवा नर्सिंग होम के निकट से तब हो गयी, जब वे अपने एक संबंधी से वहां मिलने गये. सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी शिव कुमार दुबे के पुत्र नीरज कुमार दुबे की बाइक सिनेमा रोड में स्थित सेंट्रल बैंक के निकट से तब चोरी हो गयी,
जब वे वहां पैसा जमा करने गये. तिसिऔता थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी भगवान प्रसाद जायसवाल के पुत्र पंकज कुमार की बाइक शहर के सुभाष चौक स्थित एक नर्सिंग होम के निकट से तब चोरी हो गयी जब वे अपनी पत्नी को दिखाने नर्सिंग होम गये. बाइक खड़ी का डॉक्टर से दिखाने के बाद जब वे वापस आये, तो बाइक नदारद थी. वहीं सराय थाना क्षेत्र के सैदपुर पटेढ़ा गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र नवल किशोर सिंह की बाइक भगवानपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा के निकट से तब चुरा ली गयी, जब वे वहां बैंक में पैसा जमा करने गये. गोरौल थाना क्षेत्र के महम्मदपुर हरि गांव निवासी गणेश सिंह के पुत्र राम सिंगार सिंह की बाइक उनके दरवाजे से चोरी हो गयी. इन सभी मामलों में पुलिस ने बयान के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




