शराब के साथ आर्मी कैप्टन गिरफ्तार
Updated at : 08 Aug 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से उतरने के दौरान स्टेशन पर पकड़ाये हाजीपुर : राजधानी एक्सप्रेस से उतरे एक आर्मी कैप्टन के पास से हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर 23 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की गयी है. अवैध शराब रखने के आरोप में आर्मी कैप्टन को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस से उतर […]
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस से उतरने के दौरान स्टेशन पर पकड़ाये
हाजीपुर : राजधानी एक्सप्रेस से उतरे एक आर्मी कैप्टन के पास से हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर 23 बोतल अंगरेजी शराब बरामद की गयी है. अवैध शराब रखने के आरोप में आर्मी कैप्टन को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस से उतर रहे एक युवक को हाजीपुर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने जांच के लिए रोका. जांच के दौरान उसके पास से एक बैग में 23 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी.
इसके बाद जीआरपी पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आयी. पुलिस पूछताछ में पकड़ाये युवक ने बताया कि वह शिलांग में आर्मी का कैप्टन है. कैप्टन छपरा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक गांव का रहनेवाला बताया गया है. वह छुट्टी में घर वापस लौट रहा था. राजधानी एक्सप्रेस से हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर उतरने के क्रम में जांच के दौरान शराब के साथ पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि बरामद सभी अंगरेजी शराब मिलिटरी में सप्लाइ होने वाली शराब है. उसे जब्त कर लिया गया है तथा इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




