युवक के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

देसरी : एक युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के नयागांव पूर्वी में अपनी ननिहाल आये 18 वर्षीय युवक सुधांशु कुमार के अपहरण मामले में समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना स्थित फतेहपुर गांव निवासी उमेश कुमार उर्फ नन्हकी तथा मुफस्सिल थाने के बाघी […]
देसरी : एक युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के नयागांव पूर्वी में अपनी ननिहाल आये 18 वर्षीय युवक सुधांशु कुमार के अपहरण मामले में समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना स्थित फतेहपुर गांव निवासी उमेश कुमार उर्फ नन्हकी तथा मुफस्सिल थाने के बाघी निवासी देवीलाल राय को गिरफ्तार किया गया है. अपने नाती के अपहरण के मामले में बिंदा सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस के अनुसार, अपहृत सुधांशु कुमार भी मुसरीघरारी के फतेहपुर गांव का रहनेवाला बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




