मुआवजे के लिए चक्का जाम करने का एलान

Updated at : 08 Aug 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
मुआवजे के लिए चक्का जाम करने का एलान

हाजीपुर : एनएच 77 पर फोरलेन निर्माण में अधिगृहीत भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलने से नाराज भूस्वामियों ने 9 अगस्त को एनएच पर चक्का जाम करने का एलान किया है. सराय बाजार के निकट व्यवसायी किसान मोरचे के बैनर तले चक्का जाम किया जायेगा. इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को बैठक की गयी. बैठक […]

विज्ञापन

हाजीपुर : एनएच 77 पर फोरलेन निर्माण में अधिगृहीत भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलने से नाराज भूस्वामियों ने 9 अगस्त को एनएच पर चक्का जाम करने का एलान किया है. सराय बाजार के निकट व्यवसायी किसान मोरचे के बैनर तले चक्का जाम किया जायेगा. इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता नरसिंह चौधरी ने की. बैठक में नवीन कुमार यादव, अशोक कुमार सिंह,

राकेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार, नितेश कुमार, डॉ मुस्तकीम, शंकर सिंह, राजनारायण साह आदि उपस्थित थे. बैठक में कहा गया कि फोरलेन परियोजना में सराय थाना क्षेत्र के जिन लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया गया. उसके मुआवजे का पुरानी दर पर भुगतान किया गया जो आधा अधूरा है. जमीन वालों का कहना है कि भू-अर्जन निदेशक का स्पष्ट निर्देश है कि दिसंबर, 2013 के बाद जिनका भुगतान किया गया है, उन्हें 2014 के नये कानून के अनुसार पुरानी दर से चार गुणा मुआवजा का भुगतान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन