दारूबाजी के हाइ वोल्टेज ड्रामे का हुआ पटाक्षेप

हाजीपुर : शुक्रवार की दोपहर सदर अस्पताल में हुई हाइ वोल्टेज ड्रामे का शनिवार को पटाक्षेप हो गया. विदित हो कि नगर पुलिस ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक पुरुष मुकेश कुमार को शराब पीकर अस्पताल में हल्ला हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद कर्मियों […]
हाजीपुर : शुक्रवार की दोपहर सदर अस्पताल में हुई हाइ वोल्टेज ड्रामे का शनिवार को पटाक्षेप हो गया. विदित हो कि नगर पुलिस ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात एक पुरुष मुकेश कुमार को शराब पीकर अस्पताल में हल्ला हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद कर्मियों ने काम ठप कर दिया था. इस मामले का शनिवार को पटाक्षेप हो गया. पुलिस ने कहा था कि गिरफ्तार कर्मी का ब्रेथ एनलाइजर से जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई है. वहीं सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ अरविंद कुमार ने कहा था कि चिकित्सीय जांच में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




