खातेदार को 5.32 लाख रुपये दे बैंक

हाजीपुर : एक खातेदार के खाते से जालसाजी कर 5.32 लाख रुपये निकाल लिये जाने के मामले को बैंक की सेवा में त्रुटि और लापरवाही मानते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने बैंक को आदेश दिया कि वह 45 दिनों के अंदर सूद समेत खातेदार को पैसा लौटाये. बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर गांव निवासी […]
हाजीपुर : एक खातेदार के खाते से जालसाजी कर 5.32 लाख रुपये निकाल लिये जाने के मामले को बैंक की सेवा में त्रुटि और लापरवाही मानते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने बैंक को आदेश दिया कि वह 45 दिनों के अंदर सूद समेत खातेदार को पैसा लौटाये.
बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर गांव निवासी विकास कुमार जो पूणे में एमबीए के छात्र थे की एक बचत खाता बैंक ऑफ इंडिया की हाजीपुर राजेंद्र चौक स्थित शाखा में थी. उनके बचत खाता में 5.74 लाख रुपये जमा थे, लेकिन जब पासबूक को अपडेट कराया, तब उनके खाते में केवल 2832 रुपये शेष थे. उनके खाते से जालसाजी कर 5.32 लाख रुपये निकाल लिये गये थे. खाते से अंतिम निकासी 18 दिसंबर 2010 को हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




