बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर जतायी गयी चिंता

हाजीपुर : युवा लोजपा नेता के व्यवसायी भाई को गोली मारनेवाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किये जाने पर लोजपा नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी. युवा लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक दल एसपी से मिला. दल में अमर पासवान,विजेंद्र कुमार यादव, मुकेश पासवान, राज कुमार सिंह, मोहन पासवान, मनोज चौरसिया, […]
हाजीपुर : युवा लोजपा नेता के व्यवसायी भाई को गोली मारनेवाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किये जाने पर लोजपा नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी. युवा लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक दल एसपी से मिला. दल में अमर पासवान,विजेंद्र कुमार यादव, मुकेश पासवान, राज कुमार सिंह, मोहन पासवान, मनोज चौरसिया, धर्मनाथ बैठा, प्रकाश कुमार, अर्जुन कुशवाहा, चंदन यादव आदि शामिल थे.
दूसरी ओर जिला लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ की बैठक में जिले में व्यवसायियों पर बढ़ रहे अपराधिक हमलों पर आक्रोश प्रकट किया गया. अपराध पर नियंत्रण, व्यवसायियों की सुरक्षा और शहर के उमेश सिनेमा रोड में लोहा व्यवसायी नवल कुमार सिंह को गोली मारनेवाले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश लाल चौधरी ने की. इधर, सांसद प्रतिनिधि एवं लोजपा नेता अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




