वाहन पास कराने के रैकेट के सरगना के विरुद्ध मामला दर्ज

Updated at : 04 Aug 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन पास कराने के रैकेट के सरगना के विरुद्ध मामला दर्ज

अपने आपको जदयू का नेता बताता है रैकेट का सरगना वाहन जांच कर रहे पदाधिकारी को देता है धमकी जप्त ओवरलोडेड वाहन नहीं छोड़ने पर की एमवीआइ के साथ मारपीट हाजीपुर : गांधी सेतु से ओवर लोडेड वाहन पास कराने वाले रैकेट के सरगना ने एमवीआइ के साथ मारपीट की. एमवीआइ अनूप कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन

अपने आपको जदयू का नेता बताता है रैकेट का सरगना

वाहन जांच कर रहे पदाधिकारी को देता है धमकी
जप्त ओवरलोडेड वाहन नहीं छोड़ने पर की एमवीआइ के साथ मारपीट
हाजीपुर : गांधी सेतु से ओवर लोडेड वाहन पास कराने वाले रैकेट के सरगना ने एमवीआइ के साथ मारपीट की. एमवीआइ अनूप कुमार सिंह ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि वे जब गांधी सेतु पर ओवर लोडेड वाहनों की जांच करते हैं, तो शहर के मीनापुर निवासी कमलेश कुमार उनसे गाड़ी छोड़ने के लिए कहते हैं और इनकार करने पर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं. अपने आपको सत्ताधारी दल का नेता बताते हुए कहते हैं कि यदि इस जिले में काम करना है,
तो बात माननी होगी. मंगलवार को 11 बजे जब उन्होंने ओवर लोडेड सात वाहनों को पकड़ कर गंगाब्रिज थाने के हवाले किया, तो रैकेट के सदस्य के साथ कमलेश राय पहुंचे और गाड़ियों को छोड़ने के लिये कहा. इनकार करने पर एमवीआइ के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की. जब एमवीआइ के चालक बचाने आया, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. इस मामले में एमवीआइ के बयान के आधार पर नगर पुलिस ने कमलेश राय के विरुद्ध भादवि की धारा-323, 341, 353, 333, 186, 384, 506, 34 के अंतर्गत कांड संख्या-520/16 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया है.
दूसरी ओर नगर पुलिस ने मीनापुर निवासी कमलेश राय के बयान पर एक नकली एमवीआइ प्रभाकर कुमार के विरुद्ध कांड संख्या-522/16 दर्ज की है. बयान में आरोप लगाया गया है कि नकली एमवीआइ बन वाहनों की जांच कर रहा था, जिसे उनकी शिकायत पर गंगा ब्रिज पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन