मिलेगा शुद्ध पानी

Updated at : 23 Jun 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
मिलेगा शुद्ध पानी

प्रथम किस्त के रूप में नगर पर्षद को 40 करोड़ रुपये का आवंटन अगले महीने से योजना पर शुरू हो जायेगा काम, डीपीआर तैयार नगर के सभी 39 वार्डों तक पाइप लाइन का विस्तार किया जायेगा हाजीपुर : वह दिन दूर नहीं, जब नगर क्षेत्र के लोगों की यह शिकायत जाती रहेगी कि उन्हें पानी […]

विज्ञापन

प्रथम किस्त के रूप में नगर पर्षद को 40 करोड़ रुपये का आवंटन

अगले महीने से योजना पर शुरू हो जायेगा काम, डीपीआर तैयार

नगर के सभी 39 वार्डों तक पाइप लाइन का विस्तार किया जायेगा

हाजीपुर : वह दिन दूर नहीं, जब नगर क्षेत्र के लोगों की यह शिकायत जाती रहेगी कि उन्हें पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है. नगर में वर्षों से अधर में पड़ी जलापूर्ति योजना पर अगले दो महीने में काम शुरू हो जायेगा. जलापूर्ति के लिए नगर के सभी 39 वार्डों तक पाइप लाइन का विस्तार किया जायेगा. इस योजना पर 80 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. प्रथम किस्त के रूप में नगर पर्षद को 40 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हो चुका है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस कार्य को बिहार राज्य जल पर्षद के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है.

मालूम हो कि अटल नवीकरण और और शहरी परिवर्तन मिशन के तहत आधारभूत संरचना के विकास तथा नागरिकों को बुनियादी सेवायें उपलब्ध कराने के लिए नगर में पानी की सुविधा सुनिश्चित करना प्राथमिकता में शामिल किया गया है.

टेंडर की चल रही प्रक्रिया : नगर क्षेत्र में हर परिवार तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए जलापूर्ति योजना की डीपीआर बन कर तैयार हो चुकी है. नगर पर्षद के सभापति हैदर अली ने जानकारी दी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. एक महीने के अंदर टेंडर फाइनल हो जायेगा और अगले दो महीने में इस पर काम शुरू हो जायेगा. चूंकि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है. इसे नगर पर्षद अपने संसाधनों के बूते पूरा नहीं करा सकता. इसलिए राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग ने बिहार राज्य जल पर्षद को यह काम सौंपा है. बिराजप ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पूरे नगर क्षेत्र को पांच जोन में बांट कर कार्य योजना तैयार की है.

70 फीसदी आबादी होगी लाभान्वित : हाजीपुर नगर के निवासी वर्षों से पेयजल की समस्या का सामना कर रहे हैं. नगर क्षेत्र की लगभग 70 प्रतिशत आबादी अभी तक पानी की सुविधा से वंचित है.

जलापूर्ति योजना के पूरी हो जाने से नागरिकों को पेयजल की समस्या से निजात मिल जायेगी. बताते चलें कि नगर क्षेत्र में लगभग 45 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने की योजना वर्षों से अधर में अटकी थी. नगर के 39 में लगभग 20 वार्ड ऐसे हैं, जहां के निवासियों को वाटर सप्लाइ की पाइप लाइन का इंतजार है. नगर में पेयजल संकट का आलम यह है कि गरमी के दिनों में यहां लोगों की प्यास बुझाने के लिए पानी खरीद कर मुहल्लों में पहुंचाना पड़ता है. पेयजल की वंचित नागरिकों के लिए यह सुकून की बात है कि अब उनके घरों तक पाइप लाइन पहुंचाने की तैयारी हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन