याद किये गये बाबा साहेब

हाजीपुर : हमलोगों को बाबा साहेब द्वारा बताये गये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. यह बात पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक आदित्य कुमार मित्तल ने बाबा साहेब के 125वें जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कही. श्री मित्तल ने […]
हाजीपुर : हमलोगों को बाबा साहेब द्वारा बताये गये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. यह बात पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक आदित्य कुमार मित्तल ने बाबा साहेब के 125वें जयंती समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कही. श्री मित्तल ने कहा कि जब तक समाज के हर वर्ग का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास नहीं होगा.
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के वैशाली रेल प्रेक्षागृह में ऑल इंडिया अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह का आयोजन किया गया. राजबली राम की अध्यक्षता एवं पवन कुमार राम के संचालन में संपन्न समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विस्तार से बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए उनके जीवन को अनुकरणीय बताया.
समारोह में विशिष्ट अतिथि अपर महाप्रबंधक टीपी सिंह, मुख्य कार्मिक अधिकारी सुशांत झा के अलावा इसीआरकेयू, इसीआरएमसी एवं इसीआरइए के सचिव क्रमश: सुनील कुमार, नवीन कुमार राय एवं क्षितिज मोहन, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री घनश्याम कुमार दाहा, संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, सचिव शंभुनाथ राम, कोषाध्यक्ष बाबू लाल टुड्डू समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




