पातेपुर में 468 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
Updated at : 24 Apr 2016 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव. नक्सल प्रभावित प्रखंड के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के लिए अर्द्धसैनिक बलों की हुई तैनाती मतदान केंद्रों पर केवल पैदल चल कर वोटरों को वोट गिराने की है अनुमति महुआ सदर/पातेपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के पातेपुर प्रखंड की 36 […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव. नक्सल प्रभावित प्रखंड के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के लिए अर्द्धसैनिक बलों की हुई तैनाती
मतदान केंद्रों पर केवल पैदल चल कर वोटरों को वोट गिराने की है अनुमति
महुआ सदर/पातेपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के पातेपुर प्रखंड की 36 पंचायतों में रविवार को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
नक्सल प्रभावित उक्त प्रखंड के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनंत कुमार राय ने बताया कि मतदाताओं को भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान के लिए उनकी सुरक्षा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गयी है. वहीं निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सीमाओं को सील कर दिया गया है. मतदान केंद्रों पर केवल पैदल चल कर वोटरों को वोट गिराने की अनुमति है. किसी भी परिस्थिति में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को मतदान केंद्रों पर जाने की अनुमति नहीं दी गयी है.
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी के मुताबिक प्रखंड के कुल 468 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगी.
पांच दिन शेष, प्रत्याशियों ने लगाया जोर : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव की सरगरमी तेज हो गयी है. आगामी 28 अप्रैल को चुनाव होना है. मात्र 5 दिन शेष रह गये हैं. लगातार चुनाव प्रचार में जुटे प्रचार वाहन से लोगों का कान झल्ला गया है. एक चुनाव गाड़ी जाती है तो फिर दूसरी हाजिर हो जाती है. प्रत्याशियों के द्वारा कराये जा रहे प्रचार के सामने विकास की मुद्दा दूर है. विभिन्न पदों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने इस भीषण गरमी एवं चिलचिलाती धूप में अपने-अपने क्षेत्रों में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर वोटर को गोलबंद करने में लगे हैं. वहीं चांदसराय पंचायत से मुखिया प्रत्याशी त्रिवेणी कुमार चौधरी अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर मतदाओं से अपने पक्ष में मतदान करने का अपील कर रहे हैं.
वहीं जिला पर्षद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 30 से जिला पार्षद प्रत्याशी रिंकू देवी पति प्रकाश कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह, बबीता कुमारी पति चमन ईश्वर, मीसा भारती पति चंदन कुमार कुशवाहा आदि जनसंपर्क अभियान में लग कर विभिन्न गांवों का दौरा कर मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं. वहीं डीह बुचौली पंचायत से क्षेत्र संख्या 28 से पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी रंजीत महतो ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के मतदाताओं के बीच जाकर जीत की आशीर्वाद मांग रहे हैं.
मतदान की तिथि निकट, लेकिन मुंह नहीं खोल रहे मतदाता : महनार. मतदान की तिथि नजदीक आ रही है और मतदाता प्रत्याशी के पक्ष में अधिकांश पंचायतों में मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं, जिससे प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. वहीं गोरीगामा पंचायत के शाहपुर, जगरनाथपुर, हरपुर गोरीगामा के दर्जनों मतदाता वर्तमान मुखिया संगीता सिंह जो पुन: मुखिया पद से चुनाव लड़ रही हैं उनके लिए घर-घर जाकर वोट मांगते दिख रहे हैं.
अशोक राम, बंगाली सहनी, तपेश्वर पासवान, बैकुंठ सिंह, नवीन, दीपक, संजय आदि दर्जनों मतदाता संगीता सिंह द्वारा किये गये विकास कार्यों को मतदाताओं के बीच बताकर ईंट छाप पर वोट मांग रहे हैं और कह रहे कि इन्हें ही पुन: मुखिया बनाने से पंचायत का विकास और तेज हो जायेगा. श्रीमती सिंह के साथ भी टोली में लोग घूमते और कुछ लोग तो अपनी ही टोली बनाकर इनका प्रचार में दिन-रात एक किये हुए हैं. इस दौरान लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगते मुखिया प्रत्याशी संगीता ने कहा कि पंचायत की जनता का हमें साथ मिल रहा है, जिसकी मैं सदा आभारी रहूंगी और पंचायत के विकास में कोई त्रुटि न हो इसके लिए हमेशा तत्पर होकर पंचायत के बचे विकास कार्य को पूरा करूंगी.
जनसंपर्क में तेज धूप को भी पीछे छोड़ रहे उम्मीदवार : देसरी. पंचायत चुनाव के लिए मतदान के मात्र पांच दिन शेष रह गये हैं. प्रत्याशियों ने दिन-रात तेज धूप में भी मतदाताओं के एक-एक घर पर मिलने को तत्परता दिखा रहे हैं. जो मतदाता घर पर नहीं मिलते हैं उन्हें खेत-खलिहान या अन्य जगहों पर भी लोग खोज-खोज कर भेंट कर रहे हैं और सभी अपने लिए जीत की गुहार लगा रहे हैं. वहीं प्रखंड के धर्मपुर रामराय पंचायत के पूर्व मुखिया साधु राय की पतोहू आशा कुमारी अपने समर्थकों के साथ पंचायत के मतदाताओं के बीच जाकर ईंट छाप पर वोट मांग रही हैं. इनके साथ महिला-पुरुष मतदाता भी इनके लिए वोट मांग रहे हैं.
वहीं उफरौल पंचायत के निवर्तमान मुखिया कमलदेव सिंह की पत्नी गीता देवी महिला-पुरुष समर्थकों के साथ मतदाताओं के बीच जाकर अपना चुनाव चिह्न मोतियों की माला छाप पर मुहर लगाकर जीत की आशीर्वाद मांग रही हैं. वह कह रही हैं कि श्री सिंह के दो बार मुखिया रहते किये गये विकास कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगी. इनके पति व मुखिया श्री सिंह भी जमकर जनसंपर्क कर अपनी पत्नी को मुखिया पद दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. जफराबाद पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह अपने युवा समर्थकों के साथ मतदाताओं के बीच जाकर ईंट छाप पर वोट देने की अपील कर रहे हैं.
वहीं जिला पार्षद पद से चुनाव लड़ रहे चंदेश्वर पासवान अपने समर्थकों सत्यनारायण सिंह, संजय कुमार, नागो पासवान, शंकर पासवान, संतोष कुमार, धर्मदेव सिंह, चंद्रभूषण राय, पिंटू कुमार राय, इंद्रजीत मांझी, अनिल व्यास के साथ चकारम, उफरौल, माधोपुर, ममरेजपुर, भिखनपुरा, आजमपुर में जनसंपर्क चलाकर ताला और चाबी छाप पर मुहर लगाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




