ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

जंदाहा : राष्ट्रीय राजमार्ग 103 मार्ग पर जंदाहा थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक पर गत रात्रि हुई एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इस घटना के संबंध में जख्मी मोटरसाइकिल सवार पटना जिले के कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला […]
जंदाहा : राष्ट्रीय राजमार्ग 103 मार्ग पर जंदाहा थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक पर गत रात्रि हुई एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इस घटना के संबंध में जख्मी मोटरसाइकिल सवार पटना जिले के कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला रोड की लंगर टोली,
गली नंबर 4 निवासी चंद्रभूषण झा ने फर्द बयान दर्ज कराते हुए अज्ञात ट्रैक्टर चालक को आरोपित करते हुए बताया है कि 20 अप्रैल, 2016 की रात्रि 10.00 बजे में पटना से समस्तीपुर के लिए चला, जहां रात्रि डेढ़ बजे में जंदाहा थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मार दिया. इसी बीच चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.
स्थानीय लोगों की मदद से जंदाहा पीएचसी में दोनों को इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, जख्मी चंद्रभूषण झा का इलाज जारी है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. दोनों जख्मी मोटरसाइकिल सवार सोनी कंपनी के कर्मी बताये जा रहे हैं. दुर्घटना में स्प्लेंडर गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




