हाजीपुर में बैंक से आठ लाख रुपये की लूट

Updated at : 25 Feb 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर में बैंक से आठ लाख रुपये की लूट

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से बुधवार दोपहर करीब 3.15 बजे नकाबपोश अपराधियों ने 8.27 लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान अपराधियों ने पिस्तौल के बट से प्रहार कर तीन बैंककर्मियों को घायल कर दिया और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की. बताया गया है […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से बुधवार दोपहर करीब 3.15 बजे नकाबपोश अपराधियों ने 8.27 लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान अपराधियों ने पिस्तौल के बट से प्रहार कर तीन बैंककर्मियों को घायल कर दिया और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की.

बताया गया है कि दो बाइकों पर सवार छह नकाबपोश अपराधियों ने बैंक में घुसते ही पिस्तौल के बल पर सभी बैंककर्मियों को अपने कब्जे में कर लिया. अानाकानी करने पर तीन कर्मियों को बट से मार कर घायल कर दिया. अपराधियों ने सभी कर्मियों को शौचालय में बंद कर दिया और मोबाइल छीन कर पानी भरे वॉश बेशिन में डाल दिये. कैश बॉक्स की चाबी छीनने के बाद अपराधियों ने उसमें रखे सारे रुपये लूट लिये और दो राउंड फायरिंग करते हुए बाइक से ही भाग निकले.

घायल कैशियर बबलू कुमार, फील्ड ऑफिसर गुड्डू कुमार और रोशन कुमार का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है. घटना के समय मैनेजर शाखा में मौजूद नहीं थे. बाद एसपी ने बैंक शाखा पहुंच कर छानबीन की और सभी थाने को सड़क सीमा सील कर बाइक चेकिंग लगाने का निर्देश दिया है. पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे को खंगालनी शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक घटना में शामिल गिरोह की पहचान करने में पुलिस सफल नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन