रिटायर्ड शिक्षिका से पांच लाख रुपये लूटे
Updated at : 20 Feb 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : अपराधियों ने शुक्रवार को एक रिटायर्ड शिक्षिका से पांच लाख रुपये लूट लिये. घटना को नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया तथा रुपये लूट कर फरार हो गये. जंदाहा थाने के रसलपुर गांव निवासी स्व चंदेश्वर सिंह की 62 वर्षीया पत्नी निर्मला सिंह लूट […]
विज्ञापन
हाजीपुर : अपराधियों ने शुक्रवार को एक रिटायर्ड शिक्षिका से पांच लाख रुपये लूट लिये. घटना को नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया तथा रुपये लूट कर फरार हो गये. जंदाहा थाने के रसलपुर गांव निवासी स्व चंदेश्वर सिंह की 62 वर्षीया पत्नी निर्मला सिंह लूट का शिकार हुई हैं. वह सुभाष चौक स्थित स्टेट बैंक शाखा में रुपया जमा कराने गयी थी. स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन की. पुलिस ने महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




