पासवान के क्षेत्र में लोजपा को झटका

Updated at : 14 Feb 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
पासवान के क्षेत्र में लोजपा को झटका

दर्जनाधिक कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा लोजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया मनमानी और उपेक्षा का आरोप पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक कर इस्तीफा देने की घोषणा की जंदाहा : लोजपा के जिला अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए लोजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में जंदाहा प्रखंड लोजपा इकाई के दर्जन भर […]

विज्ञापन

दर्जनाधिक कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

लोजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया मनमानी और उपेक्षा का आरोप
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक कर इस्तीफा देने की घोषणा की
जंदाहा : लोजपा के जिला अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए लोजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में जंदाहा प्रखंड लोजपा इकाई के दर्जन भर से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोजपा की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक रूप से इस्तीफा कर दिया है. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी के आवास पर शनिवार को लोजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में उपस्थित पार्टीजनों ने सामूहिक इस्तीफे का निर्णय लेते हुए दल की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक रूप से इस्तीफा कर दिया.
उपस्थित परिजनों ने जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह पर दोहरी नीति अपनाने, सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किये जाने एवं मान- सम्मान में भेद-भाव किये जाने का आरोप लगाते हुए क्षोभ व्यक्त किया है. पार्टी जनों का कहना है कि इनके रवैये से पार्टी की छवि धुमिल होती जा रही है, जिससे पार्टी में बने रहना उचित नहीं है.
दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा करने वालों में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी, पूर्व महासचिव अनिल चैलेंजर, अल्पसंख्यक सेल के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इम्तेयाज आलम, पूर्व उपाध्यक्ष रामवृक्ष महतो, राजदेव राम, विश्वनाथ सिंह, पूर्व सचिव अशोक साह, नूर आलम, रघुनी पासवान, पूर्व जिला महासचिव भारत भूषण चौधरी, संजय राम, मुकेश कुमार चौधरी, पूनम देवी, कांति देवी, देवेंद्र पासवान, पप्पू झा, विजय सिंह, राजेश शर्मा, रामानंद सिंह, राजा पोद्दार, राम ईश्वर सिंह, हरेंद्र राय, भोला कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन