बाइक की ठोकर से युवक गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज रोड में मंगलवार को बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल अमरनाथ राय (45) नगर थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज रोड में मंगलवार को बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल अमरनाथ राय (45) नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ले का रहनेवाला है. सदर अस्पताल में में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
मिली ��ानकारी के अनुसार घायल के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर घर के समीप ही रोड पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक की ठोकर से अमरनाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इधर घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर घायल अमरनाथ को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. जहां उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन