बस से कुचल बच्ची की मौत, सड़क जाम

पातेपुर ग्रामीण : पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ-ताजपुर मार्ग के मालपुर चौक के पास तेज रफ्तार से आ रही दरबार रथ नामक बस से कुचल कर पांच वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर आठ घंटे तक रोड जाम रखा. प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआ-ताजपुर मार्ग के मालपुर चौक […]
पातेपुर ग्रामीण : पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ-ताजपुर मार्ग के मालपुर चौक के पास तेज रफ्तार से आ रही दरबार रथ नामक बस से कुचल कर पांच वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर आठ घंटे तक रोड जाम रखा. प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआ-ताजपुर मार्ग के मालपुर चौक पर स्थानीय अरविंद साह की पांच वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी सड़क किनारे पर खड़ी थी. तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से महुआ से रोसड़ा जा रही दरबार रथ क्रेक सेवा ने उसे कुचलते हुए भागने लगा.
भागने के क्रम में बस की छत पर बैठा रोसड़ा निवासी बबलू कुमार सहनी गिर गया, जिससे वे घायल हो गये. ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए भेजा. वहीं बस का पीछा करते हुए उसे ताजपुर में पकड़ा. चालक और उप चालक बस छोड़ कर भागने में सफल रहा,
जबकि बस को घटनास्थल पर लाकर रोड जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




