vaccination in Bihar : चौथे दिन भी टीका लगवाने नहीं आये आधे स्वास्थकर्मी, 1602 की जगह 830 को ही लगी वैक्सीन

पटना एम्स में भी 100 के टारगेट के मुकाबले 40 को ही वैक्सीन लगायी गयी. जीजीएसएच पटना सिटी में एक भी स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन नहीं लगी.
पटना. गुरुवार को जिले में 1602 डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने का टारगेट था लेकिन सिर्फ 830 को ही लगायी गयी.
इस तरह से चौथे दिन कुल 52 प्रतिशत उपलब्धि रही. चार दिनों में जिले में अब तक 3386 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है.
गुरुवार को सबसे अधिक वैक्सीन पीएमसीएच में लगायी गयी. यहां 163 के टारगेट के मुकाबले 102 को वैक्सीन लगायी गयी.
एनएमसीएच में 100 के टारगेट के मुकाबले 40 को वैक्सीन लगी. आइजीआइएमएस में 100 टारगेट था लेकिन 57 को ही वैक्सीन लग पायी.
पटना एम्स में भी 100 के टारगेट के मुकाबले 40 को ही वैक्सीन लगायी गयी. जीजीएसएच पटना सिटी में एक भी स्वास्थ्यकर्मी को वैक्सीन नहीं लगी.
बाढ़ एसडीएच में 68 टारगेट था और 60 को वैक्सीन लगायी गयी. इधर,प्रदेश में 15592 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का वैक्सीन दिया गया, जबकि 28552 को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










