भागलपुर : सनकी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, गले में फंदा लगा की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन

मृतक पति-पत्नी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर : जिले में एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने भी खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

भागलपुर, कुमार राहुल : अंबा पंचायत के दामोदरपुर गांव में सनकी पति रविरंजन सिंह उर्फ मुरारी (28) ने मंगलवार की देर रात पत्नी प्रीति देवी (25) को लकड़ी के चैला से पीट-पीटकर मार डाला और खुद पेड़ से गले में फंदा लगा खुदकुशी कर ली. बुधवार की सुबह दामोदरपुर गांव में इसकी सूचना आग की तरह फैल गयी. सूचना पर डीएसपी चंद्र भूषण, थानाध्यक्ष जयनाथ शरण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के अनुसार पति-पत्नी खाना खाने के बाद शौच के लिए पुराने घर के पास गये. आपस में विवाद होने पर सनकी पति ने लकड़ी के चैला से पत्नी के सिर पर प्रहार कर मार डाला. पति घटनास्थल से तीन सौ मीटर दूर जाकर फुलविड़या बहियार में बबूल के पेड़ में गमछा का फंदा गले में लगा खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन
मृतका
मृतका

पांच साल पहले हुई थी शादी

 एफएसएल की टीम ने घटना स्थल की जांच की. घटनास्थल पर शाहकुंड-सुलतानगंज और पास के थाना से पुलिस जवान को बुलाया गया. विवाहिता का मायका जगरिया छत्रपाल गांव में था. विवाहिता की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी. मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है. रविरंजन सिंह खेती और मजदूरी करता था. वह नशा करता था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. दामोदरपुर की घटना गांव में चर्चा का विषय बना है. डीएसपी ने बताया कि घटना किस विवाद में हुई अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट होगा.

इसे भी पढ़ें : Bihar : 250 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में बनेगा रेलवे स्टेशन, सुविधाओं के मामले में एयरपोर्ट को करेगा फेल

इसे भी पढ़ें : दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने होली पर दिया ऐसा बयान, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र तक छिड़ा घमासान

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन