यूपीएससी सिविल सर्विस मेंस की परीक्षा शुरू, ‘गणित ज्ञान का संगीत है’ का जवाब देने में छूटे पसीने

यूपीएससी सिविल सर्विस मेंस की परीक्षा में एक प्रश्न था ‘लड़कियां बंदिशों के तथा लड़के अपेक्षा के बोझ तले दबे हुए होते हैं. दोनों ही समान रूप से हानिकारक व्यवस्थाएं हैं
यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गयी. पहले दिन केवल एक ही पाली में पेपर-1 निबंध की परीक्षा हुई. इसके लिए पटना सायंस कॉलेज में सेंटर बनाया गया था. परीक्षा देकर निकलने वाले कई परीक्षार्थियों ने बताया कि निबंध के प्रश्न कठिन थे. ए और बी दोनों ग्रुपों के प्रश्न का प्रारूप लगभग एक जैसा रहा. ग्रुप ए में प्रश्न कुछ इस तरह थे कि उन्हें हल करने में काफी परेशानी हुई.
जैसे एक प्रश्न था ‘सभी भटकने वाले गुम नहीं होते हैं’. दूसरा प्रश्न ‘चिंतन एक तरह का खेल है, यह तब तक प्रारंभ नहीं होता, जब तक एक विरोधी पक्ष न हो.’ तीसरा प्रश्न ‘दूरदर्शी निर्णय तभी लिये जाते हैं, जब अंतर्ज्ञान और तर्क का परस्पर मेल होता है’. चौथा प्रश्न ‘रचनात्मकता की प्रेरणा लौकिकता में चमत्कार ढूंढ़ने के प्रयास से उपजती है.’ इसी तरह के प्रश्न थे. ग्रुप बी में एक प्रश्न ‘लड़कियां बंदिशों के तथा लड़के अपेक्षा के बोझ तले दबे हुए होते हैं. दोनों ही समान रूप से हानिकारक व्यवस्थाएं हैं.’ दूसरा प्रश्न ‘गणित ज्ञान का संगीत है’. तीसरा प्रश्न ‘जिस समाज में अधिक न्याय होता है, उस समाज को दान की कम आवश्यकता होती है’.
परीक्षार्थियों ने कहा कि इस तरह के प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई. समय की कमी भी महसूस हुई. परीक्षा नौ से 12 बजे तक आयोजित की गयी थी. 16 सितंबर को परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. मुख्य 17, 23 और 24 सितंबर को दोनों पालियों में होगी.
तारीख: पहली पाली: दूसरी पाली
15 सितंबर: पेपर-I-निबंध: कोई पेपर नहीं
16 सितंबर: पेपर-II – सामान्य अध्ययन-I: पेपर-III – सामान्य अध्ययन-II
17 सितंबर: पेपर-IV – सामान्य अध्ययन-III: पेपर-V – सामान्य अध्ययन-IV
23 सितंबर: पेपर-ए – भारतीय भाषा : पेपर बी – अंग्रेजी
24 सितंबर: पेपर-VI – वैकल्पिक विषय-पेपर-1 : पेपर-VII – वैकल्पिक विषय-पेपर-2
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




