छपरा में अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस गश्ती वाहन में मारी टक्कर, होमगार्ड जवान की मौके पर मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2023 3:37 PM
इस सड़क हादसे में होमगार्ड के एक जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य जवान बुरी तरह से घायल हो गये. यह घटना गरखा थाना क्षेत्र के जासो सती पोखरा के पास हुई. होमगार्ड जवान के शव को सदर अस्पताल में रखवाया गया है. वहीं, घायल जवान का इलाज चल रहा है.
छपरा. सारण जिले में तेज रफ्तार ने आज एक होमगार्ड जवान की जान ले ली. तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार को पुलिस की गस्ती गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में होमगार्ड के एक जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य जवान बुरी तरह से घायल हो गये. यह घटना गरखा थाना क्षेत्र के जासो सती पोखरा के पास हुई. होमगार्ड जवान के शव को सदर अस्पताल में रखवाया गया है. वहीं, घायल जवान का इलाज चल रहा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के गरखा थाना की पुलिस सुबह में गश्ती कर रही थी. वाहन में होमगार्ड के तीन जवान पीछे के साइड में बैठे हुए थे. तभी तेजी से एक अनियंत्रित ट्रक आया और गस्ती गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में वाहन में बैठे होमगार्ड जवान तारकेश्वर प्रसाद (56 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, दो अन्य जवान बुरी तरह से घायल हो गए. सभी को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने होमगार्ड जवान तारकेश्वर प्रसाद को मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल दो घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद थाना की गश्ती वाहन के अन्य लोगों ने उक्त ट्रक ड्राइवर और खलासी को पीछा करके पकड़ लिया. दोनों को पुलिस की हिरासत में ले लिया गया है. मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों को खबर कर दिया गया है. काफी संख्या में होमगार्ड के जवान छपरा सदर अस्पताल में पहुंचे हुए है. जहां मृतक होमगार्ड जवान तारकेश्वर प्रसाद के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










