UGC NET June 2023 के लिए एक्जाम डेट जारी, दिसंबर 2022 का इस डेट से आवेदन शुरू

Updated at : 31 Dec 2022 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
UGC NET June 2023 के लिए एक्जाम डेट जारी, दिसंबर 2022 का इस डेट से आवेदन शुरू

UGC NET June 2023 का तिथि भी जारी कर दी गयी है. यूजीसी चेयरमैन प्रो एम जगदीश कुमार ने प्रभात खबर को बताया कि साल में दो बार यूजीसी नेट का आयोजन हो रहा है. यूजीसी नेट जून 2023 का आयोजन 13 से 22 जून को किया जायेगा. इसका आयोजन एनटीए करेगी.

विज्ञापन

UGC NET June 2023 का तिथि भी जारी कर दी गयी है. यूजीसी चेयरमैन प्रो एम जगदीश कुमार ने प्रभात खबर को बताया कि साल में दो बार यूजीसी नेट का आयोजन हो रहा है. यूजीसी नेट जून 2023 का आयोजन 13 से 22 जून को किया जायेगा. इसका आयोजन एनटीए करेगी. जून चक्र के लिए विस्तृत तिथि बाद में जारी की जायेगी. स्टूडेंट्स अपनी तैयारी जारी रखें. तैयारियों के लिए ही नेट जून चक्र की परीक्षा तिथि जारी पहले ही कर दी गयी है. गौरतलब है कि इससे पहले ही 29 दिसंबर को यूजीसी नेट-जेआरएफ दिसंबर 2022 का विस्तृत शेड्यूल यूजीसी के चेयरमैन प्रो एम जगदीश कुमार ने जारी किया था. नेट दिसंबर, 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन 17 जनवरी 2023 को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन भर सकते हैं. यूजीसी नेट 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जायेगा.

राज्य के 30 शहरों में आयोजित की जायेगी यूजीसी नेट

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 राज्य के 30 शहरों में आयोजित किया जायेगा. एनटीए ने राज्य में परीक्षा शहरों का लिस्ट जारी कर दिया है. यूजीसी नेट दिसंबर 2022, 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जायेगा. एग्जाम के लिए सेंटर च्वाइस का लिस्ट एनटीए ने जारी कर दिया है. बिहार में 30 सेंटर पर परीक्षा होगी. इसमें पटना, अररिया, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण (बेतिया), कैमूर (भभूआ), भागलपुर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, वैशाली(हाजीपुर), जमुई, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण (मोहितारी), मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्णिया, समस्तीपुर, रोहतास, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल के साथ वैशाली में परीक्षा सेंटर बनाये जायेंगे. नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

17 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

आवेदन 17 जनवरी 2023 को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन भर सकते हैं. यूजीसी नेट 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जायेगा. टेस्ट का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपा गया है. स्टूडेंट्स अधिक जानकारी ugcnet.nta.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं. 83 विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2022 आयोजित करेगा. नेट भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जेआरएफ की पात्रता निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा है. एनटीए कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन