ePaper

बिहार में जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत, 37 पर पहुंची मृतकों की संख्या

Updated at : 19 Oct 2024 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत, 37 पर पहुंची मृतकों की संख्या

Bihar : बिहार में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है.

विज्ञापन

बिहार में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन दो लोगों की मौत गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर से हुई हैं, जो सिवान और सारण जिलों की सीमा से लगा हुआ है. 

सीवान और सारण में मरने वालों की संख्या 35- DIG

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नीलेश कुमार ने बताया, “सीवान और सारण में मरने वालों की संख्या 35 है. इसमें और वृद्धि नहीं हुई है. अब सारण रेंज के तहत तीनों जिलों में मृतकों की कुल संख्या 37 है.” बता दें कि सिवान जिले के मगहर और औरिया पंचायतों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 28 जबकि सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में सात लोगों की मौत हुई है. 

रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा मौत का सही कारण- प्रशासन    

अधिकारियों ने बताया कि दोनों जिलों के 25 से अधिक लोग अब भी सीवान, सारण और पटना जिलों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. डीआईजी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा.   

इसे भी पढ़ें : Bihar : विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही एक्शन में JDU, समता पार्टी के नेताओं से साध रही संपर्क

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन