बिहार: औरंगाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, किशोर व ट्रैक्टर चालक की गयी जान

Updated at : 11 Jun 2023 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: औरंगाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, किशोर व ट्रैक्टर चालक की गयी जान

Bihar news: औरंगाबाद में रविवार को दो भीषण सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. एक ट्रैक्टर ने किशोर को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीं दूसरे हादसे में एक ट्रैक्टर ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर के चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी जबकि बारुण थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर के चालक की मौत हो गयी. मृतक ट्रैक्टर चालक राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था. वहीं सहचालक इस हादसे में जख्मी है.

ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत

औरंगाबाद के सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के यारी टोले टिकरी बिगहा में रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में 14 साल के किशोर की मौत हो गयी. एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने किशोर को कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बिनोद यादव का इकलौता पुत्र श्रीकांत कुमार सुबह अपने गांव के ही तालाब की ओर टहलता हुआ गया था. गांव में सड़क बन रही है. इसी काम में लगी एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर किशोर को रौंदती हुई बढ़ गयी.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

ट्रैक्टर से धक्का लगने के बाद किशोर की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मौका देखकर ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया. वहीं आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और काफी देर तक प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क जाम होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया.

Also Read: बिहार: भागलपुर में प्रखंड प्रमुख के पति ने पीटा तो नाराज नाजिर ने खुदकुशी का किया प्रयास, लोगों ने बचाया
ट्रैक्टर ने एक खड़ी ट्रक में टक्कर मारी

एक अलग सड़क हादसे में बारुण थाना क्षेत्र के सनथुआ मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के चालक की मौत हो गयी. वहीं उपचालक जख्मी हो गया.

राजस्थान निवासी चालक की मौत

मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर जिला अंतर्गत विनाय थाना क्षेत्र के कुशलपुरा गांव निवासी बेरुचि रावत के 32 वर्षीय दीपक रावत के रूप में हुई है. वहीं सह चालक की पहचान उसी गांव निवासी सत्तू रावत के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर लेकर दोनों दिल्ली की ओर जा रहे थे. नेशनल हाईवे 19 पर सनथुआ मोड़ के समीप कोयला लदी एक ट्रक खड़ी थी जिसमें ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गयी. परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन