TNB कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार का कार्यकाल हुआ पूरा, छात्र राजद ने विवि प्रशासन से की यह मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2022 1:34 AM
टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार चौधरी का पांच साल का कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो गया है. इसको लेकर छात्र राजद ने विवि प्रशासन ने प्राचार्य डॉ. चौधरी को कॉलेज से जल्द से जल्द स्थानांतरित करने की मांग की है.
भागलपुर:टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार चौधरी का पांच साल का कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो गया है. लेकिन विवि प्रशासन की तरफ से टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य पद को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है. कॉलेज से लेकर विवि में चर्चा थी कि विवि प्रशासन से टीएनबी कॉलेज प्राचार्य पद को लेकर कोई घोषणा हो सकती है.
उधर, विवि के कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कहा कि टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य पद को लेकर रजिस्ट्रार से फाइल मांगी गयी थी. लेकिन रजिस्ट्रार द्वारा फाइल नहीं बढ़ायी गयी है. उन्होंने कहा कि फाइल जैसे ही उनके पास आती है, तो नियमानुसार निर्णय लिया जायेगा. विवि नियम-परिनियम से चलता है.
वहीं, छात्र राजद के विवि अध्यक्ष दिलीप कुमार ने विवि प्रशासन को आवेदन देकर कहा कि टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य पद पर डॉ संजय कुमार चौधरी के पांच वर्ष के कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद भी उन्हें कॉलेज से स्थानांतरित नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन द्वारा नियम की अवहेलना कर डॉ चौधरी को टीएनबी कॉलेज में प्राचार्य पद पर बनाये रखना कहीं से उचित नहीं है. विवि प्रशासन अविलंब डॉ चौधरी को कॉलेज से स्थानांतरित करे. विवि प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किये जाने पर छात्र राजद विवि में चरणबद्ध आंदोलन करने की धमकी दी है.
टीएनबी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के हेड व विवि के प्रॉक्टर प्रो रतन मंडल ने भी प्राचार्य पद को लेकर दावा ठोका है. उन्होंने कहा कि कॉलेज में सीनियर शिक्षक हैं. उनके बाद ही कोई और शिक्षक है. ऐसे में नियमानुसार कॉलेज के प्राचार्य पद के लिए उनका भी दावा बनता है. कुलपति के समक्ष अपना दावा लिखित रूप में गुरुवार को सौपेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










