नहीं थम रहा बिहार में ब्लैक फंगस का कहर, पिछले 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत, 10 नये भर्ती

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jun 2021 7:45 AM

विज्ञापन

पटना समेत पूरे बिहार में कोरोना महामारी के साथ ब्लैक फंगस (म्यूकोरमायकोसिस) का भी कहर टूट रहा है. कमजोर इम्युनिटी और स्टेरॉयड को इसका जिम्मेदार बताया जा रहा है. इतना ही नहीं ब्लैक फंगस का वायरस आंख, नाक, मुंह के अलावा अब ब्रेन तक भी तेजी से फैल रहा है.

विज्ञापन

पटना. पटना समेत पूरे बिहार में कोरोना महामारी के साथ ब्लैक फंगस (म्यूकोरमायकोसिस) का भी कहर टूट रहा है. कमजोर इम्युनिटी और स्टेरॉयड को इसका जिम्मेदार बताया जा रहा है. इतना ही नहीं ब्लैक फंगस का वायरस आंख, नाक, मुंह के अलावा अब ब्रेन तक भी तेजी से फैल रहा है.

वहीं, दूसरी ओर विशेषज्ञों की माने तो जिस तरह भारत में ब्लैक फंगस बेकाबू हो रहा है, उस तरह किसी अन्य देश में नहीं देखा जा रहा. इसी कम्र में शहर के आइजीआइएमएस अस्पताल में ब्लैक फंगस से तीन मरीजों की 24 घंटे के अंदर मौत हो गयी. जबकि पांच संदिग्ध को अलग वार्ड में भर्ती किया गया है.

संस्थान के फंगस वार्ड में कुल 114 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हैं, इनमें 105 कोरोना निगेटिव व 9 कोरोना पॉजिटिव हैं. दूसरी ओर एम्स में दो व आइजीआइएमएस में तीन फंगस के मरीजों को भर्ती किया गया.

तीनों अस्पताल मिलाकर 10 फंगस के जुड़े मरीज भर्ती किये गये व 12 डिस्चार्ज किये गये. वहीं रविवार को छुट्टी होने की वजह से एक भी ऑपरेशन नहीं किये गये. इधर, एनएमसीएस में ब्लैक फंगस के आठ मरीजों का उपचार चल रहा है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन