ePaper

Bihar News: पटना सहित आठ जिलों के बालू घाटों का टेंडर स्थगित, इन जिलों में अभी नहीं हो सकेगा खनन

Updated at : 29 Oct 2021 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पटना सहित आठ जिलों के बालू घाटों का टेंडर स्थगित, इन जिलों में अभी नहीं हो सकेगा खनन

Bihar News: एक अक्तूबर से आठ जिलों-नवादा, अरवल, बांका, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, किशनगंज, वैशाली और बक्सर में बालू खनन जारी है. दरअसल, पुराने बंदोबस्तधारियों ने खनन राजस्व बढ़ने के बाद बालू घाटों का संचालन करने से मना कर दिया था.

विज्ञापन

पटना सहित आठ जिलों के बालू घाटों के बंदोबस्तधारियों का चयन करने के लिए जारी टेंडर को स्थगित कर दिया गया है. खनन निगम के जीएम ने गुरुवार को बताया कि एनजीटी ने दो मामलों में सुनवाई के दौरान 25 अक्तूबर को आदेश दिया, जिसके आलोक में टेंडर स्थगित किया गया है.

इन जिलों में बालू खनन करीब सात महीने से बंद है, जिसके बाद से इन जिलों में लोगों को दो से तीन गुनी कीमत पर बालू खरीदना पड़ रहा है. फिलहाल एक अक्तूबर से आठ जिलों-नवादा, अरवल, बांका, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, किशनगंज, वैशाली और बक्सर में बालू खनन जारी है. दरअसल, पुराने बंदोबस्तधारियों ने खनन राजस्व बढ़ने के बाद बालू घाटों का संचालन करने से मना कर दिया था.

सूत्रों के अनुसार बिहार राज्य खनन निगम ने पटना, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, जमुई और लखीसराय के बालू घाटों की बंदोबस्ती के लिए टेंडर निकाला था. टेंडर भरने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर थी. 21 अक्तूबर को इसका तकनीकी बिड खोला गया था. 27 अक्तूबर को टेंडर के माध्यम से बंदोबस्तधारियों का चयन होना था.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन