कम बुकिंग और अक्युपेंसी रेट के कारण पटना से रद्द रहीं दस जोड़ी फ्लाइटें, यात्रियों में गुस्सा

Updated at : 13 May 2021 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
कम बुकिंग और अक्युपेंसी रेट के कारण पटना से रद्द रहीं दस जोड़ी फ्लाइटें, यात्रियों में गुस्सा

देश के विभिन्न महानगरों से पटना आने-जाने वाली 10 जोड़ी फ्लाइटें बुधवार को रद्द रहीं, जिनमें दिल्ली की छह और बेंगलुरू, कोलकाता, मुंबई और रांची की एक-एक फ्लाइट शामिल थी.

विज्ञापन

पटना. पटना एयरपोर्ट से फ्लाइटों के रद्द होने का सिलसिला जारी है. देश के विभिन्न महानगरों से पटना आने-जाने वाली 10 जोड़ी फ्लाइटें बुधवार को रद्द रहीं, जिनमें दिल्ली की छह और बेंगलुरू, कोलकाता, मुंबई और रांची की एक-एक फ्लाइट शामिल थी.

इनमें गो एयर की पांच, इंडिगो एयरलाइंस की तीन और स्पाइसजेट की दो फ्लाइटें शामिल थीं. इनमें से अधिकतर प्लांड कैंसिलेसन था, जिनके यात्रियों को विमानों के रद्द होने की सूचना पहले ही दे दी गयी थी. लिहाजा, उन्हें परेशानी नहीं हुई.

वैसे जिन फ्लाइटों को अचानक रद्द किया गया, उनके यात्रियों को परेशानी हुई और रीशिडयूलिंग तक उन्हें एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. कई यात्री इसके कारण आक्रोशित दिखे और कुछ ने हंगामा भी किया, जिन्हें एयरलाइंस स्टाफ और सीआइएसएफ के द्वारा समझा बुझा कर शांत कराया गया.

पिछले कई दिनों से पटना एयरपोर्ट पर हर दिन कई फ्लाइटें कैंसिंल रह रही हैं. इसके लिए दो दर्जन से अधिक ग्राउंड स्टाफ का कोरोना संक्रमित होना वजह बताया जा रहा है. इनमें से कुछ एयरपोर्ट ऑथोरिटी जबकि कुछ यहां से ऑपरेट करने वाले एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ हैं. कम बुकिंग और अक्युपेंसी रेट बेहद कम होना कुछ फ्लाइटों के कैंसिलेसन की वजह मानी जा रही है.

इंडिगो की फ्लाइट से पुणे से पहुंची वैक्सीन

इंडिगो की फ्लाइट से बुधवार को पुणे से पटना पांच लाख कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंची, जिसे राज्य सरकार के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया. 42 बक्सों में बंद वैक्सीन को विमान से उतारते एयरपोर्ट कर्मी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन