बिहार में पारा गिरा धड़ाम, सामान्य से छह डिग्री नीचे चल रहा अधिकतम तापमान, जानें अपने शहर का मौसम

Published at :04 Jan 2022 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पारा गिरा धड़ाम, सामान्य से छह डिग्री नीचे चल रहा अधिकतम तापमान, जानें अपने शहर का मौसम

अगले 48 घंटे मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं. हालांकि 48 घंटे बाद मौसम का रुख बदलेगा. इसकी वजह से रात के पारे में बढ़ोतरी और दिन के तापमान और कमी आ सकती है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में पिछले 24 घंटे में कनकनी और बढ़ गयी है. अधिकतम पारा पूरे प्रदेश में सामान्य की तुलना में तीन से छह डिग्री नीचे चल रहा है. पछुआ और दक्षिण-पश्चिमी हवा की वजह से दक्षिणी बिहार की तुलना में विशेष रूप से उत्तरी-पूर्वी बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

अगले 48 घंटे मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं. हालांकि 48 घंटे बाद मौसम का रुख बदलेगा. इसकी वजह से रात के पारे में बढ़ोतरी और दिन के तापमान और कमी आ सकती है.

आइएमडी के मुताबिक, दक्षिण, मध्य और पश्चिम बिहार में दिन का पारा सामान्य की तुलना में तीन से चार डिग्री और उत्तर-पूर्वी बिहार के अधिकतर जिलों में पांच से सात डिग्री सेल्सियस नीचे है. हालांकि पूरे बिहार में पिछले 24 घंटे की तुलना में रात का पारा तीन से चार डिग्री नीचे आया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम अंतर के कारण ठंड अधिक है.

राज्य में कहां कितना रहा तापमान

पटना में उच्चतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 18.8, गया में तीन डिग्री नीचे 19.3, भागलपुर में सामान्य से चार डिग्री नीचे 18 और पूर्णिया में छह डिग्री नीचे 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वाल्मीकि नगर में उच्चतम तापमान 14.1 डिग्री, पूर्णिया में अधिकतम 16.6, मुजफ्फरपुर में 15 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

दरभंगा में 16.4, सुपौल में 16.6, मोतिहारी में 14.8 , माधौपुर पश्चिमी चंपारण में 15.3 , पुपरी सीतामढ़ी में 14.1, अररिया में 16, कटिहार में 16.3, पूसा समस्तीपुर में 15.7 और सहरसा के अगवानपुर में 15.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन