VIDEO: खेल तो अभी शुरू हुआ, खेला अभी बाकी है, नीतीश कुमार के NDA में जाने पर बोले तेजस्वी यादव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तेजस्वी यादव ने कहा कि खेल तो अभी शुरू हुआ है. खेला अभी बाकी है. हमने गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन किया है. नीतीश कुमार, भाजपा के साथ गये हैं. उन्होंने सरकार की हत्या की है. जनता इनको जवाब देगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लिख कर ले लीजिए की जदयू वर्ष 2024 में खत्म हो जायेगा. मेरी इस बात को लिख लीजिए. खेल तो अभी शुरू हुआ है. खेला अभी बाकी है. हमने गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन किया है. नीतीश कुमार, भाजपा के साथ गये हैं. उन्होंने सरकार की हत्या की है. जनता इनको जवाब देगी.

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जोर देकर कहा कि मैं जो कहता हूं . वह करता हूं. तेजस्वी ने कहा कि 17 साल बनाम सत्रह महीने का मामला है. वे भाजपा के साथ सत्रह साल रहे. कुछ नहीं कर पाये. हमारे साथ आते ही हमने उनसे काम कराए. जो मुख्यमंत्री 2024 के चुनाव में कहते थे कि नौकरियों के लिए पैसा कहां से लायेगा? हमने महागठबंधन सरकार बनने एक हफ्ते में उनसे नौकरियां देने की बात कहलवाना शुरू कर दिया था. नौकरियां देने के काम को असंभव बताने वाले उन्हीं मुख्यमंत्री से हम लोगों ने लाखों नियुक्तियां करा लीं. यह हमारी सफलता है. वे तो एक थके हुए सीएम थे.

मात्र सत्रह महीने में साढ़े तीन लाख से अधिक नौकरियां दिलायी गयीं. हमारी वजह से भारी संख्या में नियुक्ति पत्र बांटे गये. इससे पहले जदयू और भाजपा के कार्यकाल में क्या ऐसा हुआ था? तेजस्वी ने कहा कि उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि हमारे समय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रबंध किया गया. राजद के पास जितने भी विभाग थे, मसलन आइटी पॉलिसी, खेल पॉलिसी और उद्योग पॉलिसी आदि लायी गयीं.

Also Read: नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को दिया धोखा, सियासी हलचल पर बोले औवेसी
Also Read: नीतीश कुमार के शपथ लेते ही तेजस्वी यादव ने X पर बदला अपना बायो, जानिए अब क्या लिखा?
Also Read: बिहार में सियासी खेला के बीच डिप्टी CM का सामने आया पहला संबोधन, पढ़िए तेजस्वी की क्या है आगे की रणनीति

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन