ePaper

तेजस्वी यादव और तेज प्रताप की सिविल कोर्ट में पेशी, जानें किस मामले की हुई सुनवाई

Updated at : 11 Apr 2022 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और तेज प्रताप की सिविल कोर्ट में पेशी, जानें किस मामले की हुई सुनवाई

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई विधायक तेज प्रताप यादव की कोर्ट में पेशी थी. तेजस्वी और तेजप्रताप के ऊपर कोरोना गाइडलाइन को तोड़ने का एक मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में दोनों भाईयों की पेशी हुई है.

विज्ञापन

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दोनों बेटे बहुत दिनों बाद सोमवार को एक साथ दिखे. दोनों भाई एक मामले में सुनवाई के दौरान सोमवार को पटना सिविल कोर्ट पहुंचे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई विधायक तेज प्रताप यादव की कोर्ट में पेशी थी. तेजस्वी और तेजप्रताप के ऊपर कोरोना गाइडलाइन को तोड़ने का एक मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में दोनों भाईयों की पेशी हुई है.

कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का आरोप

मामला साल 2021 का है. जुलाई महीने में गोपालगंज में अपनी पार्टी के नेता की हत्या के बाद तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव गोपालगंज जाने के लिए अपने आवास से निकले थे. पटना आवास से निकलते वक्त उनके साथ बड़ी तादाद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

गोपालगंज का है मामला

उस समय कोरोना काल चल रहा था. इसको देखते हुए पुलिस ने उन्हें कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए रोक दिया था. इस मामले को लेकर 10 सर्कुलर आवास के बाहर कई घंटों तक बवाल चला था. तेजस्वी यादव गोपालगंज जाने की जिद पर अड़े हुए थे. हालांकि प्रशासन ने उन्हें कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए यात्रा से रोक दिया था. इसी मामले में तेजस्वी और तेजप्रताप के ऊपर केस दर्ज किया गया था.

फिर चर्चे में तेज प्रताप

इधर, लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर रामनवमी के दिन एक पर्चा अपने इंटनेट मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इसमें लिखा है एंट्री नीतीश चाचा, जबकि इससे पहले तेज प्रताप ने राबड़ी आवास के बाहर नो एंट्री नीतीश चाचा का पर्चा मीडिया कर्मियों को दिखाया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा है कि तेज प्रताप जब नो इंट्री कह रहे थे उस वक्त भी जदयू वहां जाने को इच्छुक नहीं था और आज जब इंट्री की बात कर रहे हैं तब भी हम वहां जाने के इच्छुक नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन