तलाक मामले की मीडिया रिर्पोटिंग से नाराज हैं तेज प्रताप, पत्नी एश्वर्य राय के लिए कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2022 9:35 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप अपने निजी जीवन में बेहद परेशान हैं. मंगलवार की शाम उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी आपबीती शेयर की. इस दौरान वो कई बार भावुक हुए तो कई बार उनके अंदर गुस्सा भी दिखा.
पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप अपने निजी जीवन में बेहद परेशान हैं. मंगलवार की शाम उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी आपबीती शेयर की. इस दौरान वो कई बार भावुक हुए तो कई बार उनके अंदर गुस्सा भी दिखा. अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का केस लड़ रहे तेज प्रताप यादव इस मामले की मीडिया रिपोर्टिंग से बेहद नाराज हैं. बेहद भावुक होकर उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत संवेदनशील है लिहाजा मीडिया को भी सोच समझकर रिपोर्टिंग करनी चाहिए.
तेज प्रताप यादव का उनकी पत्नी से तलाक का मामला पहले फैमिली कोर्ट से शुरू हुआ था. निचली अदालत में सुनवाई के दौरान इस पर मीडिया रिपोर्टिंग करने को लेकर रोक लगा दी गयी थी, लेकिन जब मामला हाईकोर्ट पहुंचा, तो सुनवाई के साथ-साथ मीडिया में खबरें आनी शुरू हुई. तेज प्रताप यादव इसी बात को लेकर नाराज हैं. तेज प्रताप ने हाथ जोड़ते हुए मीडिया के लोगों से विनती की है कि इन पर्सनल चीजों की रिपोर्टिंग ना करें वह बेहद परेशान हैं. पिता लालू यादव की तबीयत भी खराब है.
तेज प्रताप ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से वह जो झेल रहे हैं, उसे कोई नहीं समझ सकता. तेज प्रताप यादव ने आज ऐश्वर्या राय से अपने तलाक को लेकर बेहद भावुक तरीके से अपनी बात रखी. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनके ससुराल वालों की तरफ से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. करोड़ों की रकम मांगी जा रही है. उनके पिता लालू यादव से लेकर मां राबड़ी देवी तक को गालियां दी जा रही हैं. तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके पूरे परिवार को बर्बाद करने की साजिश चल रही है.
हाथ जोड़े बेहद भावुक तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि उनके पास भी ससुराल वालों के खिलाफ कई सबूत हैं. उन्होंने कई वीडियो क्लिप भी रखे हुए हैं, लेकिन मामला उनकी पत्नी से जुड़ा हुआ है, जो एक लड़की है. वो किसी हाल में एश्वर्य को बदनाम नहीं करना चाहते. इसी का लिहाज करते हुए वह इन चीजों का खुलासा नहीं कर रहे हैं. तेज प्रताप ने कहा कि ससुराल वाले ये सब नहीं सोचते, वो उनके माता-पिता बहन और भाई को लगातार निशाना बना रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










