शिक्षकों की वेतन वृद्धि की हो सकती है घोषणा

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Mar 2020 6:27 AM

विज्ञापन

यह बात तय है कि शिक्षकों से बिना संवाद किये शिक्षा विभाग शिक्षकों को राहत देने की कुछ एकतरफा और औपचारिक घोषणा कर सकता है.

विज्ञापन

पटना : शिक्षा विभाग बजट सत्र में समान सेवा शर्तें और वेतन वृद्धि के फाॅर्मूले पर तेजी से विचार कर रहा है. इस संबंध में विभाग का कोई भी अफसर बोलने को तैयार नहीं है. हालांकि, यह बात तय है कि शिक्षकों से बिना संवाद किये शिक्षा विभाग शिक्षकों को राहत देने की कुछ एकतरफा और औपचारिक घोषणा कर सकता है.

इस मामले में सरकारी सूत्रों का दो टूक कहना है कि विभाग वेतन वृद्धि के मुद्दे पर शिक्षक संगठनों से बातचीत के लिए कोई पहल करने नहीं जा रहा है. दरअसल यह पूरा मामला सरकार के टॉप लेवल पर है. सरकार के शीर्ष स्तर पर शिक्षकों की हड़ताल को लेकर चर्चा करने के मुद्दे पर अभी कोई बात नहीं है. हालांकि, ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि होली पर दोनों पक्ष की एक ग्रास रूट की चर्चा हो सकती है.

शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने होली के पहले सौंपा था ज्ञापन : होली के एक दिन पहले शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने ज्ञापन में सरकार से कहा था कि बच्चों के हक में वह इस मामले में विचार के लिए सरकार के साथ टेबल पर बैठने के लिए तैयार है. शिक्षा विभाग ने इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साध ली . समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि सरकार शिक्षक संगठनों की लगातार उपेक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमसे बिना बात किये एकतरफा हमारी अपेक्षा के अनुरूप वेतन वृद्धि और सेवा शर्त देने की घोषणा कर देती है, तो शिक्षक संगठन हड़ताल वापस ले लेंगे. उल्लेखनीय है कि शिक्षक संगठन शिक्षकों के लिए तीस साल पुराने वेतन की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन