सीओ व आरओ के हड़ताल पर जाने से अंचल कार्य हुआ प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
सीओ व आरओ के हड़ताल पर जाने से अंचल कार्य हुआ प्रभावित

राज्यव्यापी आंदोलन के कारण अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से भूस्वामियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

छातापुर. राज्यव्यापी आंदोलन के कारण अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से भूस्वामियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. संघ के आह्वान पर सोमवार को सीओ राकेश कुमार एवं राजस्व अधिकारी मो अजमेरी अंसारी अपने कार्यालय वेश्म से अनुपस्थित रहे. वहीं कार्यालय परिसर में विभिन्न कामकाज के लिए भू-स्वामी चक्कर लगा रहे थे. कार्यालय सूत्रों की मानें तो अधिकारी द्वय के हड़ताल पर चले जाने से खासकर ऑनलाइन सेवा जैसे परिमार्जन, दाखिल खारिज, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाणपत्र आदि कामकाज के लिए जरूरतमंद लोगों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो रही है. हड़ताल यदि लंबे दिनों तक चला तो इन सेवाओं के लिए बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. हड़ताल के कारण ऑनलाइन कामकाज पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन