पानी के बन रहे दबाव को कम करने के लिए ग्रामीणों ने काट दी पक्की सड़क, आवागमन बहाल करने में जुटा विभाग

विज्ञापन
पक्की सडक में कटान स्थल एवं स्थल का मुआयना करते सीओ | Prabhat Khabar Network

पक्की सडक में हुई कटान.| Prabhat Khabar Network

सुपौल के छातापुर में जल निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों ने पक्की सड़क काट दी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू करवाया।

विज्ञापन

छातापुर (सुपौल) . प्रखंड के ग्वालपाडा पंचायत स्थित रतनसार पथ से पश्चिम छातापुर महादलित बस्ती तक जाने वाली पक्की सड़क को ग्रामीणों द्वारा काट दिये जाने का मामला सामने आया है, बताया जाता है कि आरडब्लूडी के द्वारा यह पक्की सडक बिलैनिया नदी तटबंध से बाहर बनाया गया था, परंतु सडक में कल्वर्ट नहीं बनाये जाने से पानी नदी में प्रवेश नही कर बस्ती और खेत खलिहानों में फैल रहा था, इससे ग्रामीण पडेशान थे और पानी के दबाब को कम करने के लिए उनलोगों ने यह कदम उठाया है, येसे में आरडब्लूडी की बडी एक लापरवाही उजागर हो गई है, जानकार बताते हैं कि बाढ़ग्रस्त इलाके में यदि सड़क बनती है तो उसमें कल्वर्ट का होना आवश्यक है. बाढ या बारिश के पानी का बहाव आर पार हो सके, परंतु आरडब्लूडी ने कल्वर्ट का प्रोविजन नहीं कर बडी चूक कर दी है, अब सड़क काट दिए जाने से जहां आवागमन बाधित हो गया है.


सैकडों की आबादी के लिए आवागमन की समस्या हो गई उत्पन्न


वहीं सरकारी राशि की बर्बादी हो गई सो अलग, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बने इस सड़क के टूट जाने से सैकडों की आबादी के लिए आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है. रविवार अपराह्न सड़क टूटने की जानकारी के बाद सीओ रविराज कुमार राजस्व कर्मचारी अमित रंजन के साथ स्थल पर पहूंचे, मौके पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश साह, पंसस विजय सरदार, वार्ड सदस्य दिलीप मेहता आदि से सड़क टूटने के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली, तत्पश्चात सीओ के द्वारा त्रिवेणीगंज एसडीएम को स्थिती से अवगत कराया गया.


ग्रामीण कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज एवं जल निस्सरण प्रमंडल राघोपुर के अभियंता मौके पर पहुंचे


एसडीएम की सुचना पर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज एवं जल निस्सरण प्रमंडल राघोपुर के अभियंता मौके पर पहूंचे. देर शाम एसडीएम अभिषेक कुमार ने भी स्थल पर पहूंचकर स्थिती का जायजा लिया और संबंधित अभियंताओं को टूटान स्थल की मरम्मती कर आवागमन बहाल करवाने का निर्देश दिया. सोमवार को जल निस्सरण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभाकर रंजन भी मौके पर पहुंचे और वास्तविकता से अवगत हुए.

स्थल पर आरड्बलूडी के अभियंता भी वहां पहूंचकर मरम्मति कार्य शुरू करने की कार्रवाई में जूटे हुए थे, जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बिलैनिया नदी तटबंध के बाहर यह पक्की सड़क बना हुआ है, वार्ड संख्या 10 एवं 11 के सैकडों की आबादी राम लक्ष्मण चौक आने के लिए इस सड़क से सुगम आवागमन करते आ रहे हैं,  कहते हैं एसडीएम  त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि टूटान स्थल का मुआयना कर आरडब्लूडी के अभियंता को स्थल पर भेजा गया है


विज्ञापन
संजय कुमार पप्पू

लेखक के बारे में

By संजय कुमार पप्पू

संजय कुमार पप्पू प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. छातापुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन