ePaper

चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

Updated at : 23 Oct 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन कार, बाइक सहित अन्य वाहनों की जांच की जा रही है

विज्ञापन

सरायगढ़. विधानसभा चुनाव को लेकर एनएच 327 ए पर प्रखंड मुख्यालय के पास गुरुवार को सीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कार, बाइक सहित अन्य वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई और वाहनों के कागजातों की जांच की गई. सीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न चौक-चौराहे पर चेकपोस्ट बनाया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन कार, बाइक सहित अन्य वाहनों की जांच की जा रही है. बताया कि गुरुवार को पुलिस ने दर्जनों बाइक और कार सहित अन्य वाहनों की जांच की, वाहन चेकिंग अभियान में जुर्माना वसूल किया गया. मौके पर एएसआई विनय कुमार, रोजगार सेवक देवेंद्र कुमार भारती सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन