सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीरपुर पुलिस ने दोनों ही बाइक क़ो अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन

वीरपुर. वीरपुर – बलुआ मुख्य सड़क एसएच 91 के ह्रदयनगर पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई. इस टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों ही घायलों क़ो अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक सह उपाधीक्षक डॉ शैलेन्द्र दीपक की देख रेख में दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर एसएच 91 पर ह्रदयनगर पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई. जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप घायल हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दो घायलों को वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. मौके पर उपस्थित चिकित्सक ने बताया कि दोनो ही घायलों का प्राथमिकी उपचार किया गया. घायलों में संस्कृत निर्मली पंचायत निवासी 21 वर्षीय दयानंद शर्मा का पैर फ्रेक्चर हुआ और शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई हैं. वही भीमनगर पंचायत के बराटपुर वार्ड नंबर 06 निवासी मेराज आलम के सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं. वीरपुर पुलिस ने दोनों ही बाइक क़ो अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन