अगलगी में दो घर घरे जले, हजारों की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
अगलगी में दो घर घरे जले, हजारों की संपत्ति का नुकसान

घटना में चार पालतू जानवरों की भी मौत हो गयी

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत स्थित बेलोखरा वार्ड नंबर चार में मंगलवार की रात लगी आग में दिनेश मंडल के एक घर व घर में रखा खाने पीने की सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में चार पालतू जानवरों की भी मौत हो गयी. चन्देश्वरी मंडल का भी एक घर जल गया. घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. आग लगने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से मदद का आश्वासन दिया गया है. वहीं पीड़ित परिवार ने घटना के संबंध में अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देने की बात कही है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन