ePaper

सहरसा से पांच दिसंबर को खुलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

Updated at : 23 Oct 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा से पांच दिसंबर को खुलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

688 सीटों में अब तक लगभग 450 सीट का हो चुका है बुकिंग

विज्ञापन

-दक्षिण भारत यात्रा के साथ ज्योतिर्लिंग दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी – सांस्कृतिक एकता को मजबूत और पर्यटन को बढ़ावा देना योजना का है उद्देश्य – 688 सीटों में अब तक लगभग 450 सीट का हो चुका है बुकिंग – यात्रा 13 दिन और 12 रात की होगी सुपौल. भारत सरकार की पहल देखो अपना देश के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने बिहार और पूर्वी भारत के श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए एक विशेष रेल पर्यटन योजना की घोषणा की है. भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत यात्रा और ज्योतिर्लिंग दर्शन का शुभारंभ आगामी 05 दिसंबर को सहरसा जंक्शन से किया जाएगा. यह यात्रा 13 दिन और 12 रात की होगी, जिसमें यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. गुरुवार को सुपौल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईआरसीटीसी पटना रीजनल मैनेजर राजेश कुमार ने इस यात्रा की विस्तृत जानकारी दी. उनके साथ चीफ सुपरवाइजर कोलकाता संजीव कुमार और आंचलिक कार्यालय के चीफ सुपरवाइजर दीपांकर मन्नान भी उपस्थित थे. राजेश कुमार ने बताया कि यह यात्रा एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है. बताया कि इस टूर पैकेज में यात्रियों को दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा, जिनमें शामिल हैं तिरुपति बालाजी मंदिर एवं पद्मावती मंदिर रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग मंदिर, मदुरै स्थित मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी स्थित कन्याकुमारी मंदिर एवं विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरूवनंतपुरम स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर व मल्लिकार्जुन स्थित ज्योतिर्लिंग शामिल हैं. रीजनल मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 05 दिसंबर को सहरसा जंक्शन से रवाना होकर सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदार नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज से होकर दक्षिण भारत के गंतव्यों तक पहुंचेगी. बताया कि इकोनॉमिक क्लास के लिए प्रति यात्री 25 हजार 620 रुपए, स्टैंडर्ड क्लास के लिए प्रति यात्री 35 हजार 440 रुपए एवं कंफर्ट क्लास के लिए प्रति यात्री 49 हजार 175 रुपए हैं. बताया कि 10 या उससे अधिक यात्रियों के समूह में बुकिंग कराने पर प्रति यात्री 750 रुपए की विशेष रियायत दी जाएगी. आईआरसीटीसी द्वारा तैयार यह पूर्ण पैकेज यात्रा में रेल यात्रा, आवास, स्थानांतरण, दर्शनीय स्थल भ्रमण, सुरक्षा, यात्रा बीमा तथा शाकाहारी भोजन शामिल है. बताया कि यह पहल न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि यात्रियों को दक्षिण भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर से भी जोड़ेगी. रीजनल मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में कुल 688 सीट में जिसमें से करीब 450 सीट का बुकिंग हो चुका है. कहा कि बुकिंग ऑन लाइन भी करा सकते है या कॉउन्टर से भी करा सकते है. अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी ने सुपौल के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 7980025765 जारी किया है. रीजनल मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के हर कोच में हाउस कीपिंग होगा जो प्रत्येक घंटे पर कोच की साफ-सफाई करेगा. हर कोच में सुरक्षा के दृष्टीकोण से एक सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जायेगी. ट्रेन में एक छोटा सा मंदिर भी होता है, जिसमें कीर्तन भजन के लिए वाद यंत्र रहता है. लोग सुबह शाम भजन कीर्तन करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन